डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत का लगा आरोप
एक नीजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत होने की शिकायत के बाद अस्पताल पर पड़ा छापा। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर मारा छापा, अस्पताल मे नहीं मिला कोई डॉक्टर और कर्मचारी, सभी अस्पताल छोड़कर हुए फरार,अस्पताल को किया गया सील,एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी की प्रसव के दौरान हुई थी मौत, साथ ही नवजात शिशु की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से उक्त अस्पताल पर यह कार्यावाही की गई है।





